फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटी कोरोना संक्रमण की रफ्तार 11 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी है। दो दिन से यह एक तिहाई रह गई है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग मौसम के साथ संक्रमण कम होने की बात कह रहा है। वहीं ठंड में लोगों के घर से कम निकलने को भी एक वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

जनवरी माह के पहले दिन से कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हुए थे। धीरे-धीरे संख्या बढ़ती गई। इधर, एक सप्ताह में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत ने लोगों को डरा दिया। स्वास्थ्य अधिकारी परेशान नजर आने लगे। पर, पिछले दो दिनों में हुई जांच में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे महकमा राहत महसूस कर रहा है। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि एरवाकटरा थाने में एक पुलिस कर्मी, गेल गांव चार, एरवकटरा में एक युवक, राजीव नगर अजीतमल में एक समेत 11 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन की रिपोर्ट एंटीजन व आठ की रिपोर्ट आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में संक्रमित मिलने वालों की संख्या 650 जा पहुंची है। इसमें 224 एक्टिव केस हैं। इनमें 214 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 10 लोग कानपुर, लखनऊ, सैफई के अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।
ठंड में नहीं निकल रहे लोग
पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। ऐसे में लोग एक दूसरे के संपर्क में भी कम रहे। यही कारण माना जा रहा है कि ठंड कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लाभकारी साबित हुई है। लोग घरों से नहीं निकले और बाजारों में भीड़भाड़ भी कम रही। जिससे संक्रमित का आंकड़ा भी कम होने लगा है।
विज्ञापन

खतरा अभी कम नहीं
स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि कोरोना का पीक समय चल रहा है। भले ही दो दिन की जांच में मरीज कम मिले हों, लेकिन खतरा अभी कम नहीं हुआ है। गणतंत्र दिवस अवकाश की वजह से जांच कम हो पाई, इसलिए संक्रमित मरीज कम निकले हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कोरोना की रोकथाम में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें