औरैया के चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर में मंगलवार शाम कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा एलटू हास्पिटल में तैनात डॉक्टरों व स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव में आए एक तीमारदार को पीट दिया। डॉक्टरों ने खुद को कमरे में बंद कर सीएमओ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
मंगलवार को चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में भर्ती कोरोना संक्रमित दिबियापुर थाना क्षेत्र के ऊमरसाना निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शाम पांच बजे के बाद परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे। इस पर वहां मौजूद स्टाफ ने समझाकर मामला शांत करा दिया।