औरैया। जिले में कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। गुरुवार को गेल दिबियापुर में एक सीआईएसएफ जवान कोरोना संक्रमित पाया गया। वह बुधवार को असम से लौटा था। गेल में हुई आरटीपीसीआर जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
बुधवार को सीआईएसएफ दिबियापुर में 24 वर्षीय सैनिक असम से वापस लौटा था। गैर प्रांत की यात्रा से आने पर गेल में ही उसकी जांच कराई गई थी।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही लोगों को हिदायत बरतने के लगातार निर्देश दिए जा रहे है। करीब एक सप्ताह पूर्व जिले का एक युवक कानपुर में हुई जांच में पॉजिटिव निकला था।