फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला में मिला ब्लैक फंगस, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के कस्बा बनारसीदास निवासी कोरोना संक्रमित महिला में ब्लैक फंगस भी मिला है। महिला का गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बनारसीदास निवासी 60 वर्षीय महिला अप्रैल में बीमार हुई थी। खांसी और बुखार आने पर प्राइवेट डॉक्टर से उपचार कराया। आराम न मिलने पर उसकी हालात बिगड़ गई। 18 जून को महिला को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में कोरोना संक्रमित होने के साथ ब्लैक फंगस भी पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हैलट में भर्ती ब्लैक फंगस से ग्रसित महिला की हालत गंभीर है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि ब्लैक फंगस का यह जिले में दूसरा मामला है। इससे पहले बिधूना कस्बे में एक ब्लैक फंगस का मरीज मिला था। जिसकी उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी। याकूबपुर क्षेत्र में कोई ब्लैक फंगस का मरीज जिले में नहीं हैं और न ही इस संबंध में किसी तरह की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें