फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर व नगदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार(औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के पुरवा देवीदास गांव में सोमवार की रात चोर एक घर से नगदी व जेवर समेत लाखों का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुरवा देवीदास गांव निवासी अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात वह पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़ कर बक्से में रखा 1.50 लाख रुपया नगद व जेवर समेत कीमती सामान उठा ले गए।
आहट होने पर शोर मचाने पर चोर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं पड़ोसी रामलखन ने पुलिस को बताया कि उनकी साइकिल भी गायब है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें