फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सेंटरों पर चले अभियान में 2504 ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जिले में 10 केंद्रों पर चलाया गया। शुक्रवार को 2504 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इसमें युवा लाभार्थियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 18 से 44 साल के 1270 लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई। 45 से 60 साल के 304 ने पहली और 569 को दूसरी डोज लगी। 60 से अधिक आयु के 121 ने पहली और 223 ने दूसरी डोज लगवाई है। 11 फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ कर्मचारियों ने भी वैक्सीन लगवाई है।
उन्होंने बताया कि वैक्सीन की कमी के कारण तीन दिन से सिर्फ 10 सेंटरों पर ही टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस समय महिला स्पेशल, अभिभावक स्पेशल और वर्क प्लेस सीवीसी सेंटरों को बंद रखा गया है। वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता पर ही इन्हें संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

शून्य रही संक्रमण और मृतकों की संख्या
औरैया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर समाप्त होने वाली है। शुक्रवार को जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला और न ही कोई मृत्यु हुई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 21 है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी संक्रमित केस की संख्या शून्य रही। कुल मृतकों की संख्या 185 है। कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9988 है।
संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए जिले में 10 एक्टिव हॉटस्पॉट हैं। स्वास्थ्य टीमें लगातार निगाह बनाए हैं। शुक्रवार को जिले भर में शिविर लगाकर स्वास्थ्य टीमों ने कुल 1700 सैंपल लिए। जिनमें आरटीसीपीआर के 815 सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें