औरैया। जिले में कोरोना संक्रमितों के संख्या फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अभी तक 3425 संक्रमित सामने आ चुके हैं। अब एक्टिव केस 123 हैं। वहीं संक्रमण को देखते हुए जिले में तीन नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को छह संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 3257 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों की संख्या 45 है। संक्रमण को देखते हुए जिले में तीन नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 37 हो गई है।
इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आरटीपीसीआर के 642, ट्रू-नॉट का एक और एंटीजन के 717 सैंपल लिए। सैफई लैब से अब 1235 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त चिचौली अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या दो है। होम आइसोलेशन में मौजूद संक्रमित मरीजों की संख्या 101 जा पहुंची है।