औरैया। स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में चार कोरोना संक्रमित मिले। दो लोगों ने बीमारी से जंग जीती। संक्रमण के चलते जिले में चार नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। अब एक्टिव केस 117 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 3388 हो गई है। वहीं दो मरीजों के ठीक होने से जिले में अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3227 जा पहुंची है। अब एक्टिव केस 117 हैं। कोरोना संक्रमण के बाद जिले में मरने वालों की संख्या 44 है। चार स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। आठ क्षेत्र विलोपित किए गए हैं।
जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ टीमों ने सोमवार को आरटीपीसीआर के 669, ट्रू-नॉट का एक और एंटीजन के 828 सैंपल लिए। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 94225 सैंपल लिए गए। जिसमें 91006 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से अब 1491 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं जिले में अब तक एंटीजन के 72926 सैंपल लिए जा चुके हैं। दो संक्रमित मरीजों को एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में रखा गया है। जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 100 जा पहुंची है।
शहर के मोहल्ला गुरुहाई में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के कस्बा अजीतमल में एक, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला सराय बाजार में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के गांव बेलपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है।