फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की कानपुर में मौत, 15 नए मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहे है। रविवार को स्वास्थ्य कर्मी समेत 15 संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक संक्रमित की कानपुर में मौत हो गई। जिले में अभी तक 3384 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 3225 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 44 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 115 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कालेज में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के बाद जिले के मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। उन्होंने बताया कि तीन नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए।
अब जिले में एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 41 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में आरटीपीसीआर के 682, ट्रू-नेट का एक और एंटीजन के 675 सैंपल लिए। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 93556 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 90348 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से अब 1143 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली अस्पताल में एक संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया है। जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 100 जा पहुंची है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तिलक नगर में दो, ओमनगर में एक, ठठराई मोहल्ला में एक, सत्तेश्वर में एक, एसपी आवासा कांशीराम कालोनी में एक, सदर ब्लाक के गांव भर्रापुर में एक, भूरेपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के गेल गांव में चार, बूढ़ादाना में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के गांव बरनौलिया में एक, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीएचसी अछल्दा में एक संक्रमित मरीज मिला है।
सिविल जज कोरोना संक्रमित, आज बंद रहेगी कचहरी
औरैया। रविवार को आईं सैपलों की रिपोर्ट में सिविल जज जूनियर डिवीजन सुरभि गुप्ता की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते जिला जज डॉ.दीपक स्वरुप सक्सेना ने सोमवार को कचहरी बंद करने का आदेश जारी किया है। यह जानकारी प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि कचहरी में वर्चुअल कोर्ट के द्वारा जमानत आदि महत्वपूर्ण प्रार्थनापत्रों पर ऑनलाइन कार्य होंगे। अब मंगलवार को कचहरी खुलेगी। इधर, जिलाजजी को सैनिटाइज भी कराया गया। साथ ही सिविल जज के संपर्क में आने वाले जजी के अधिवक्ताओं से जांच कराने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें