फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनों में 33 नए संक्रमित मरीज मिले, नौ ने जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रविवार और सोमवार दो दिन में जिले में 33 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि इन दो दिनों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या मात्र नौ रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अब जिले में संक्रमितों की संख्या 3068 हो गई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2709 है। जिले में अब एक्टिव केस 231 है। कोरोना से जिले में मरने वालों की संख्या 38 है। जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 62 है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आरटीपीसीआर के 310, ट्रू-नेट के चार और एंटीजन के 385 सैंपल लिए। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 72800 सैंपल लिए गए, जिसमें 69204 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली अस्पताल में छह संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या अब 208 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर में छह संक्रमित मरीजों ने दिवाली मनाई। बढ़ती संक्रमितों की संख्या को देखते हुए एल-टू में भर्ती मरीजों की देखभाल की जा रही है। बताया कि त्योहार को देखते संक्रमित मरीजों को त्योहार पर मिठाई व पक्का भोजन उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें