फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना अब थमता दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नजर आ रही है। वहीं, जिले में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। डीएम ने लोगों से कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी बरते जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में संक्रमण की चेन टूटती नजर आ रही है। लोगों को इसी तरह कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि 19 नए संक्रमित मरीज मिले है। जबकि, स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 52 रही। जिले में अब तक 1974 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या 2307 हो गई है। एक्टिव केस 303 हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 है।
स्वास्थ टीमों ने जिले में 356 आरटीपीसीआर, चार ट्रू-नॉट और 541 एंटीजन के सैंपल लिए हैं। अब तक जिले में आरटीपीसीआर के कुल 43427 सैंपल लिए गए। इसमें 41150 सैपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। आगरा लैब से 919 सैंपलों की रिपोर्ट आने का अभी इंतजार है। जिले में ट्रू-नॉट के 1792 सैंपल लिए गए। एंटीजन के कुल 36049 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि दिबियापुर स्थित कोविड केयर सेंटर एल-वन में 15, एल-वन कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर में एक और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्यायुक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में तीन संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। होम आइसोलेशन में 253 मरीज भर्ती हैं। जिले में गुरुवार को छह नए हॉटस्पाट क्षेत्र बनाए गए है। अब एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्रों की संख्या 122 हो गई है। बताया कि अब तक जिले में कुल 492 क्षेत्र हॉटस्पाट घोषित किये जा चुके है। इसमें 370 क्षेत्र हॉटस्पाट से बाहर आ चुके हैं।
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में एक, निषाद नगर में एक, बनारसीदास में एक, पढ़ीन दरवाजा में एक, विधीचंद्र में एक, गोविंद नगर में एक, आवास विकास में एक, गांव जरुहौलिया में एक, टिकौली में एक, चौकी में एक, भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव खजुवईया वीजीएम में एक, गेल बिहार कालोनी में एक, गांव ककोर में एक, बिधूना ब्लॉक के तहत सीएचसी बिधूना में एक, गांव बेला में एक, ऐरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुदरकोट में दो, अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र कस्बा अजीतमल स्थित पीएनबी में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ ही जिले जालौन सीमा में पड़ोसी गांव शंकरपुर का भी एक मरीज संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें