फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित मासूम समेत दो की मौत, 37 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पांच माह के मासूम समेत दो संक्रमितों की कानपुर के अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो गई। वहीं, 37 नए संक्रमित मिले और 28 स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में 2231 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 1809 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 29 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 393 हैं। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश दिया है कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। यदि उन्होंने लापरवाही बरती तो इसका खामियाजा जिले की जनता को भुगतान पड़ सकता है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में 37 नए संक्रमित मिले हैं। दो संक्रमितों की मौत कानपुर में हुई है, जिसकी पुष्टि पोर्टल पर हो चुकी है। जान गंवाने वालों में एक पांच महीने का मासूम भी है। उन्होंने बताया कि पांच महीने के मासूम की कानपुर स्थित मधुराज अस्पताल और बिधूना के गांव पुरवा भीखा निवासी 57 वर्षीय पुरुष की कानपुर के मरियमपुर अस्पताल में मौत हुई है। बताया कि जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 29 हो गई है।
डीएम ने बताया कि जिले में 922 सैंपल टीमों ने लिए गए, जिसमें आरटीपीसीआर के 395, ट्रू-नेट के दो और एंटीजन के 525 सैंपल लिए गए हैं। अब तक आरटीपीसीआर के 41624 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 39467 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। ट्रू-नेट के जिले में अब तक 1775 सैंपल और एंटीजन के 33934 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 18, एल-वन ऐडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी दिबियापुर में आठ और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय चिचौली में दो संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि 335 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
रविवार को जिले में चार नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए है। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र 119 हो गए हैं। अब तक 473 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह बिना वजह घर के बाहर न घूमें। कोविड नियमों का हर हाल में पालन करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें