औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। शुक्रवार को आईं सैंपलों की रिपोर्ट में 24 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबकि संक्रमित 45 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित मरीजों के परिजनों और संपर्कियों की स्वास्थ्य विभाग ने तलाश शुरु कर दी है। बतादें कि जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 557 जा पहुंची है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 24 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही इन मरीजों के परिजनों और उनके संपर्कियों के सैंपल लेने के निर्देश देते हुए उनके क्षेत्र को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 557 जा पहुंची है। शुक्रवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों में 45 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। बताया कि स्वस्थ्य होने वालों में 43 मरीज पिछले 10 दिनों से होम आइसोलेट थे। अब जिले में स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 329 हो गई है। इन मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद जिले में कुल 225 एक्टिव केस हो गए हैं।
नोडल अधिकारी डा. शिशिर पुरी ने बताया कि शुक्रवार को 794 सैंपल जांच के लिए लिए गए। जिसमें ट्रू नॉट के 23, एंटीजन के 348 और आरटीपीसीआर के 423 शामिल हैं। बताया कि अब तक कुल 17358 सैंपल जिले में लिये गए। जिसमें 16234 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। अब कुल 709 सैंपलों की रिपोर्ट सैफई से आना बाकी है।