रुरुगंज (औरैया)। ऐली गांव निवासी एक बैंक में प्राइवेट काम करने वाला कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। यहां स्वास्थ्य विभाग ने 50 लोगों के सैंपल लिए हैं।
गांव ऐली निवासी एक बैंक का प्राइवेट कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे होम आइसोलेट कर दिया गया। रविवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में डॉ. आशीष कुमार, डॉ. वासुदेव, राजेश शर्मा, अनुपम अवस्थी, सुधीर मिश्रा, डॉ. नरेंद्र कुमार आदि की टीम ने ऐली गांव में 50 लोगों के सैंपल टेस्ट किए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया।