फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर में आए करंट से दिव्यांग युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। कुदरकोट चौकी क्षेत्र के गांव नूराबाद में कूलर में करंट उतरने से दिव्यांग युवक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नूराबाद निवासी मुकेश कुमार (30) पुत्र अमर सिंह प्रजापति रविवार की सुबह रोजाना की तरह मंदिर में पूजा कर रहे थे। पूजा करने के बाद वह मंदिर के चारों ओर परिक्रमा करने लगे। इसी बीच रास्ते में रखे कूलर में आए करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गए। जानकारी मिलने पर पहुंचे लोगों ने मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुकेश की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। मुकेश के दो छोटे-छोटे बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें