फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरथना रोड व किशनी रोड हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना/अजीतमल। बिधूना में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने भरथना व किशनी रोड को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में सभी दुकानें 14 दिन तक बंद रहेंगी। दोनों जगह नगर पंचायत की ओर से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। पुलिस पिकेट भी लगा दी गई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी राशिद अली ने बताया कि किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी को कोई समस्या है तो उन्हें बताएं, समाधान कराया जाएगा। वहीं, अजीतमल में दो हॉटस्पॉट क्षेत्रों का समय पूरा हो गया, शुक्रवार से बाजार खुलेंगे।
विज्ञापन

अजीतमल में नौ जुलाई को बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला लक्ष्मीनगर एवं ग्राम फूलपुर में एक-एक कोरोना पॅाजीटिव मरीज मिलने के बाद दोनों क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। इसका गुरुवार को समय पूरा होने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र को खोला जाना है।सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल ने बताया कि 16 लोगों की रीसैंपलिंग हुई थी जिनकी रिपेार्ट आनी बाकी है। उन्हें होमक्वारंटीन किया गया है। वहीं, उपजिलाधिकारी रमापति ने बताया कि लक्ष्मीनगर बाबरपुर एवं फूलपुर गांव में 14 दिन की अवधि गुरुवार को पूरी हो रही है। शुक्रवार से हॉटस्पॉट क्षेत्र खोल दिया जाएगा।
अजीतमल के बल्लापुर में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्प्रेसवे क्षेत्र सहित अमावता गांव को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां रविवार को पांच लोग पॉजिटिव निकले थे। डॉक्टरों की टीम ने 202 घरों में जाकर 782 लोगों का चिकित्सीय परीक्षण किया है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए अमावता के 11 और बल्लापुर के 248 लोगों का सैंपल लिया गया है। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल ने बताया कि किसी में भी कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें