फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बिगड़े हालात, पहली बार एक दिन में आए 19 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। रविवार को मिली जांच रिपोर्ट में 19 पॉजिटिव मिले। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले में अभी तक 172 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसमें 115 स्वस्थ हो गए हैं, दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 55 हैं। वहीं, रविवार को एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में पहली बार सबसे अधिक 19 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए सभी व्यक्तियों को दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संक्रमित मरीजों के परिजन और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाए। संक्रमित मरीज के आवास की गलियां व क्षेत्र को सील किया जाए। रविवार को स्वस्थ हुए मरीज को कोविड अस्पताल से उसके घर भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 11362 सैंपलों की जांच कराई गई है। इसमें 10140 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि रविवार को 488 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। अब 1038 सैंपलों की रिपोर्ट आने का विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों को इंतजार है।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि बुजुर्गों व दस साल से कम उम्र के बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अधिक उम्र के लोग व छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दिया जाए तो ही बेहतर है। दूसरी तरफ गंभीर बीमारी से लड़ रहे लोगों को भी कोरोना वायरस से बचाने की सख्त जरूरत है। ऐसे लोगों की इम्यूनिटी काफी कम होती है। उन्होंने कहा जब तक इसकी कोई कारगर दवा नहीं मिल जाती तब तक बचाव ही एक मात्र विकल्प है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोक रहा है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कार्यालयों में आने वाले लोगों को कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से चेक किया जाये। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को नगर व ग्रामों में नियमित साफ सफाई व सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें