23 - गांव में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जानकारी करती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। गांव सराय बिहारी दास में शुक्रवार को युवक के संक्रमित मिलने के बाद फफूंद पीएचसी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव के घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की। लोगोें से लक्षणों की जानकारी ली। वहीं फफूंद देहात की ग्राम प्रधान पति कौशल देव ने गांव की सफाई कराने के साथ ही सैनिटाइज कराया।
टीम ने 160 घरों में 634 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, शिवेंद्र सिंह चौहान, रामपाल सिंह, जमीर अहमद, अखिलेश, आशा मनोरमा देवी, फरजाना बेगम, राजकुमारी, अनिता देवी मौजूद रहीं।