औरैया। कस्बा खानपुर के मोहल्ला मदारान निवासी आयशा परवीन ने पति नदीम पर तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया। आयशा ने ने महिला आयोग को भेजे पत्र में पति द्वारा तलाक देने की शिकायत की थी। आयोग के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया।
आयशा ने बताया कि उसकी शादी 30 सितंबर 2016 को नदीम पुत्र जलालुद्दीन निवासी गांव दिहुली थाना बरनाहल जिला मैनपुरी से हुई थी। ससुरालीजन बाइक व दो लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते थे। 20 मार्च 2020 को मायके में आकर पति ने एक स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए।
विरोध पर मारपीट की। 26 मई 2020 को नदीम मायके खानपुर आया और बोला कि वह दूसरी शादी करने जा रहा है और तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति नदीम, ससुर जलालुद्दीन, सास मुन्नी, ननद साजिया, भूरी निवासीगण दिहुली जिला मैनपुरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।