फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा समेत जिले में आए चार पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 14

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को जिले में एक वृद्धा समेत चार पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो पॉजिटिव औरैया शहर के हैं। जिले में अब तक 116 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें सौ मरीज स्वस्थ हो गए हैं, दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 14 हैं। वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास का क्षेत्र सील कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में तीन सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहला पॉजिटिव केस 21 वर्षीय भाग्यनगर निवासी है, दूसरा 35 वर्षीय जालौन चौराहा सत्तेश्वर निवासी और तीसरा पॉजिटिव केस नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा औरैया के है। तीनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जिले के केंजरी निवासी 70 वर्षीय महिला का कैंसर का इलाज कानपुर में हो रहा है। वहां कोरोना की जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संक्रमितों के परिजनों और संपर्क में आने वालों का सैंपल लेकर जांच कराया जाए। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह संक्रमित मरीजों के मकान के आसपास का क्षेत्र सील करें।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि बुधवार को एक हॉटस्पॉट क्षेत्र बना है। जिले में अब सात हॉटस्पॉट क्षेत्र हो चुके है। उन्होंने बताया कि अब तक 54 हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए जा चुके हैं, जिसमें 47 क्षेत्र हॉटस्पॉट से बाहर आ चुके हैं। बुधवार को 20 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया। अब 410 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में बने शेल्टर होम में अब 51 लोग क्वारंटाइन है। जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें