फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती और वृद्ध संक्रमित, कुल एक्टिव केस 33

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को जिले में महिला समेत दो कोरोना संक्रमित मिले। इसमें महिला गर्भवती है और वृद्ध प्रवासी है। दोनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों को मिलाकर अब तक 74 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसमें 39 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 33 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में फफूंद की इमलिया निवासी 20 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। परिजनों से मारपीट में घायल महिला को बिधूना अस्पताल से औरैया रेफर किया गया था। बाद में उसे सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां 14 जून को कोरोना की जांच की गई। इसके बाद महिला को घर भेज दिया गया।
बुधवार की सुबह इसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। दूसरा पॉजिटिव मरीज 60 वर्षीय वृद्ध है। यह अपनी पुत्री के साथ 12 जून को दिल्ली से अछल्दा के गांव गढ़ा मानिक आया था। पिता-पुत्री ने गांव पहुंचने से पहले चिचौली अस्पताल में सैंपलिंग कराई थी। दोनों की रिपोर्ट आई, जिसमें वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि मंगलवार की शाम व्यापारी समेत सात कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इन सभी को भी दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में एक सैंपल की रिपोर्ट और पॉजिटिव है। 36 वर्षीय युवक भूटा मंगला झींझक कानपुर देहात निवासी दिल्ली में सीआरपीएफ में कार्यरत है, जो 14 जून को बाइक से 100 शय्या अस्पताल चिचौली परीक्षण के लिए आया था। खांसी के लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर रंग महल में भर्ती कराया गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे कोविड अस्पताल गजनेर भेजा गया है। यह केस कानपुर देहात का है, पोर्टल द्वारा कानपुर देहात को ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें