सहायल (औरैया)। दिवरी गांव में मंगलवार को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक 12 जून को अपने रूम पार्टनर के साथ नोएडा से गांव दिवरी आया था।
युवक का इलाज दिबियापुर के कोविड अस्पताल में चल रहा है। इसके घर में पांच सदस्य हैं। बुधवार को लहरापुर पीएचसी अधीक्षक संजय बाजपेई टीम के साथ गांव पहुंचे। मरीज के घर में तीन सदस्यों व रूम पार्टनर का सैंपल के लेकर लखनऊ भेजा गया।
इस संबंध में पीएचसी अधीक्षक संजय बाजपेई ने बताया कि युवक के घर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।