फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक कोरोना पाजिटिव मरीज के परिजन समेत 16 के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। गांव नुनारी निवासी कोरोना संक्रमित की लखनऊ में मौत के बाद चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। टीम ने संक्रमित मरीज के परिजनों समेत 16 लोगों के सैंपलों लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे।
विज्ञापन

गांव नुनारी पुर्वा सुजान निवासी वीरेंद्र गुप्ता (61) की लखनऊ में मौत हुई। उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। रविवार को लखनऊ के संजय गांधी थाने की पुलिस की मौजूदगी में कोरोना पॉजिटिव मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इधर जानकारी होने पर स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम गांव पहुंची।
टीम में मौजूद डॉ. वीपी शाक्य, डॉ. श्याम नरेश दुबे, डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. अभिचल पांडेय, डॉ. घनश्याम गुप्ता, आशा कृष्णा कठेरिया ने मृतक कोरोना पॉजिटिव के आठ परिजनों समेत संपर्क में रहने वाले 16 लोगों को सैंपल के लिए चिचौली अस्पताल भेजा। इधर कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। भयवश लोग अपने घरों में कैद नजर आए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे गांव में सभी ग्रामीणों को सामाजिक दूरी बनाकर व मास्क लगाकर रहने की हिदायत देते हुए संक्रमित परिवार से लगभग 21 दिन की दूरी बनाकर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें