औरैया। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर उर्वरक, कीटनाशी, बीज की आपूर्ति व बिक्री तथा अन्य कृषि कार्यो में छूट के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायनों के बिक्री केंद्र (थोक व फुटकर) पूर्व की तरह खुलेंगे।
रबी की फसलों की कटाई व मड़ाई में प्रयुक्त होने वाले कृषि यंत्र व मशीन, कंबाइन हारवेस्टर तथा कृषि में प्रयुक्त श्रमिकों की आवाजाही हो सकेगी। आवश्यक सेवाओं व उनसे संबंधित कर्मियों, दुकान मालिको को अपनी दुकान तथा कार्यालय आने-जाने की छूट रहेगी। किसानों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाए।
एक प्रतिष्ठान पर चार से अधिक किसान एकत्रित न हों। पॉश मशीन से उर्वरक बिक्री के समय अगूंठा लाने से पूर्व किसानों के हाथ सैनिटाइजर से सैनिटाइज कराए जाएं। सैनिटाइजर न होने की दशा में हाथ साबुन से धुलवाए जाएं।