फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, नोएडा से पैदल ही घरों के लिए पड़े हैं मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन के बाद दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में स्थित कंपनियां बंद हो गई, तो वहां काम करने वालों श्रमिकों व अन्य कर्मियों की छुट्टी कर दी गई। छुट्टी के बाद किसी तरह का साधन न मिलने पर लोग अपने घरों को पैदल ही निकले। शनिवार को सुबह शहर में कई स्थानों महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की भीड़ नजर आई। इसकी जानकारी पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विजेता ने जालौन चौराहे के निकट दिखे सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिला, पुरूष और बच्चों को सैनिटाइज कराया। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी और सदर विधायक ने सभी को लंच पैकेट बांटे। इसके बाद उनकी चिकित्सकों की टीम ने कोरोना की जांच की। इसके बाद एसडीएम सदर ने सभी को उनके गंतव्य तक तीन रोडवेज की बसों से रवाना किया।
साथ ही उन्हें एक जांच के बाद पत्र दिया। जिससे कि रास्ते में कहीं उन्हें कोई परेशानी न हो। यहां बाद में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह भी पहुंचे।
दिबियापुर रोड स्थित ट्रेजरी के पास भी 18 व्यक्ति दिखे। जिन्हें ट्रेजरी अधिकारी और कर्मचारियों ने भोजन कराया। जानकारी पर पहुंची एसडीएम सदर ने उन्हें सैनिटाइज कराया और टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाद में लोडर से इन कर्मचारियों को बेला रवाना किया। इन लोगों ने बताया कि वह लोग भी दिल्ली से औरैया पैदल आए है। वह बीमार नहीं हैं। सभी ने बताया कि वह कस्बा बेला व आस-पास स्थित गांवों में निवास करने वाले लोग है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. सज्जाद जहीर खान ने बताया कि शनिवार को दिल्ली से चलकर औरैया पहुंचे लगभग 200 लोगों ने जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराया। जांच के बाद सभी को उनके घरों की ओर रवाना किया। यह सभी औरैया शहर के विभिन्न वार्डों में निवास करने वाले लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें