फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टोल प्लाजा का बूम तोड़कर भागा कंटेनर पलटा

Thu, 02 Jul 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32- सड़क पर पलटा पड़ा कंटेनर। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रतापपुर ओवरब्रिज के नीचे बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर सड़क किनारे सब्जी की दुकान के पास पलट गया। हादसे के दौरान सब्जी विक्रेता और आसपास के लोग बाल-बाल बच गए। चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। वह टोल प्लाजा का बूम तोड़कर भागा था।
विज्ञापन

गांव गिरधारीपुर निवासी अर्जुन सिंह रोज की तरह बुधवार सुबह भी प्रतापपुर ओवरब्रिज के नीचे अपनी सब्जी की दुकान पर थे। इसी दौरान इटावा की ओर से बाबरपुर सर्विस लाइन पर आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक सीधे अर्जुन की दुकान के पास जाकर पलट गया। उसके पलटते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कोई भी उसकी की चपेट में नहीं आया।
बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले अनंतराम टोल प्लाजा पर इसी कंटेनर ने बैक करते समय एक अज्ञात कार में टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद घबराया चालक टोल कर्मियों के रोकने के बावजूद टोल प्लाजा का बूम तोड़कर तेजी से भाग निकला। रफ्तार तेज होने के कारण प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास आते-आते चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। चालक मौके से भाग गया था। कंटेनर को सड़क से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें