फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़ी रोडवेज बस से टकराया कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। लखनऊ से आगरा जा रही रोडवेज की बस में पीछे से एक कंटेनर टकरा गया। हादसे से बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। कंटेनर का हेल्पर जख्मी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एरवाकटरा क्षेत्र के उमरैन होकर गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किमी. संख्या 137.6 पर हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 05:30 बजे यह हादसा हुआ, लखनऊ से आगरा जा रही आगरा फोर्ट डिपो की बस उमरैन के पास पीली पट्टी के किनारे खड़ी थी। बस में 16 सवारियां थीं। इसी बीच पीछे से आ रहा कंटेनर बस में टकरा गया। अचानक हुई टक्कर से बस में बैठी सवारियां घबरा गईं और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कंटेनर का क्लीनर हरियाणा के गंगानगर जिले के डालाबास निवासी साहिल जख्मी हो गया। एरवाकटरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर एसआई नरेंद्र कुमार ने हमराह संजय कुमार व विनोद कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर घायल साहिल को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से सीएचसी सौरिख भिजवाया। बस व ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें