कंचौसी। गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं। रात को हो रही कटौती से उपभोक्ताओं की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। कम बिजली मिलने के चलते इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
उधर, लोकल फॉल्ट व ओवरलोडिंग के चलते ट्रिपिंग से ज्यादा दिक्कत हो रही। फरवरी माह तक असेनी पावर से जुड़े नोगवा और असेनी पावर से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बेहतर रही। नंदू शर्मा, लारा गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, रामसिंह, मोनू चौहान, आशीष यादव आदि लोगो ने बताया गर्मी शुरू होते बिजली कटौती शुरू हो गई है।
इधर, इन दिनों गर्मी के चलते बिजली की कटौती तेज हो गई है। रात को तीन से चार घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। इसके अलावा दिन में भी यही हाल रह रहा है।
अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कंट्रोल से कटौती हो रही है। बेहतर बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)