दिबियापुर। एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोकने की मांग की गई। इसे लेकर बुधवार को जन जागरण समिति के पदाधिकारियों ने ककोर में डिप्टी कलेक्टर निखिल राजपूत को राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
जन जागरण समिति के प्रदेश संयोजक महेश पांडेय ने बताया कि हर महीने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया जाता रहेगा। ज्ञापन में माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करने वाले लड़के-लड़कियों की आयु 25 वर्ष करने और माता-पिता की अनिवार्य सहमति की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में श्याम मनोहर, भानु प्रकाश, रमाकांत शर्मा, बलराम सिंह भदौरिया, कुलदीप त्रिवेदी, रामबाबू सिंह, रामनाथ त्रिपाठी, सुरेश सिंह राजावत, प्रवीण पालीवाल आदि उपस्थित रहे। (संवाद)