फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फफूंद स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर लिफ्ट का निर्माण शुरू

Sun, 19 Jul 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14- लिफ्ट निर्माण के कार्य में लगे कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बंद पड़ा लिफ्ट निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में 13 जुलाई को कार्य बंद होने की खबर प्रकाशित की गई थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए कानपुर की कार्यदायी कंपनी के ठेकेदार ने कर्मचारियों को काम पर लगा दिया है।
शुक्रवार को प्लेटफार्म-तीन पर लिफ्ट लगने के लिए लोहे के पाइप खड़े करने का काम शुरू हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि प्लेटफार्म पर सामान लाने-ले जाने में दिक्कत के कारण काम धीमी गति से चल रहा है। यहां जल्द ही लोहे का पिलर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, यात्रियों ने बताया कि लिफ्ट निर्माण में देरी से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो रही है। अभी भी प्लेटफार्म एक पर खोदाई के बाद गड्ढे खुले पड़े हैं। इससे हादसे का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

भगवती गंज साइड में भी लिफ्ट टावर का ढांचा अधूरा पड़ा है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के मंत्री रमेश शुक्ला ने कहा कि यात्रियों को सामान के साथ फुट ओवरब्रिज चढ़ना बहुत मुश्किल हो गया है। लिफ्ट का काम दो साल से चल रहा है लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने रेलवे प्रशासन से निर्माण कार्य को प्राथमिकता से जल्द पूरा कराने की मांग की है।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें