फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमीन खरीद के बाद शुरू होगा क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चिचौली स्थिति मेडिकल कॉलेज के पास क्रिटिकल केयर सेंटर के लिए शासन स्तर से हरी झंडी का इंतजार है। जिला प्रशासन की ओर से चिचौली से सटे धमसेनी गांव में क्रिटिकल केयर सेंटर को लेकर जमीन तीन हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित करते हुए खरीद का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

100 शैया जिला अस्पताल चिचौली में पूर्व प्रस्तावित क्रिटिकल केयर सेंटर के लिए शासन स्तर से पहल होनी है। जिला अस्पताल चिचौली से अभी तक गंभीर मरीजों को उपचार के लिए सैफई या कानपुर रेफर किया जाता था, लेकिन अब क्रिटिकल केयर सेंटर बनने से स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा।
मामले में जिला प्रशासन की ओर से दिसंबर माह में ही पैमाइश व जमीन का चिह्नांकन किया गया था। वहीं इस चिह्नित हुई तीन हजार वर्ग मीटर जगह की खरीद को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। चिचौली से सटे धमसेनी गांव के किसानों की तीन हजार वर्ग मीटर जमीन का खाका तैयार किया गया है। चार रकबों में बटी इस जमीन की खरीद को लेकर 30 लाख रुपये आंकी गई है। इसे लेकर शासन को एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। वहीं इसके निर्माण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पत्राचार किया गया है। आचार संहिता की समाप्ति के साथ ही क्रिटिकल केयर सेंटर को लेकर कवायद शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

-
वर्जन
जमीन चिह्नित कर ली गई है। शासन को 30 लाख रुपये से जमीन खरीद का प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिला अस्पताल से सटा हुआ क्रिटिकल केयर सेंटर बनने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

-महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर क्रिटिकल केयर सेंटर बहुत जरूरी है। जिला प्रशासन के साथी ही स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार किया जा रहा है।
-डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें