फोटो-8- विधायक निधि से बनी आरसीसी सड़क।संवाद
बिधूना। नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर की मलिन बस्ती जाने वाली टूटी सड़क पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को अब राहत मिलेगी। अब इस मार्ग पर विधायक निधि से आरसीसी सड़क का निर्माण करा दिया गया है।
अछल्दा-बिधूना मार्ग से ज्ञानस्थली स्कूल के पास तक लगभग 175 मीटर लंबी सड़क जर्जर होने पर विधायक से इसके निर्माण की मांग की गई थी। इस मार्ग की बदहाल स्थिति और लोगों की परेशानी को 16 व 17 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इस खबर के बाद क्षेत्रीय विधायक रेखा वर्मा ने इसे गंभीरता से लिया और अपनी निधि से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी। नगर पंचायत की ओर से भी सड़क निर्माण का प्रस्ताव डूडा के माध्यम से शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव को स्वीकृति भी मिल गई थी लेकिन बजट जारी न होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था।
विधायक ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने सड़क की समस्या से उन्हें अवगत कराया था। इसके बाद निधि से प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि शेष सड़क निर्माण के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और बजट स्वीकृत होते ही बाकी हिस्सा भी बनवाया जाएगा।
फोटो-8- विधायक निधि से बनी आरसीसी सड़क।संवाद