फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 10 बजे से शाम पांच बजे तक ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल

Sun, 05 Jul 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। एसडीएम अमित कुमार तिवारी ने ग्राम सचिवालयों में लेखपालों की नियमित उपस्थिति दर्ज करने के लिए रोस्टर जारी किया है। इसके तहत सभी लेखपाल अपने कार्य क्षेत्र की ग्राम पंचायत के सचिवालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ग्राम सचिवालय में उपस्थिति पंजिका पंचायत सहायक के पास रखी जाएगी। इस पर लेखपालों का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा। हालांकि, संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस, निर्वाचन कार्य एवं आपदा ड्यूटी के दौरान लेखपालों को रोस्टर से छूट रहेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पूर्व में सूचना देना आवश्यक होगा।
एसडीएम ने तहसील के सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि जारी रोस्टर का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। इससे ग्राम स्तर पर राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध निस्तारण हो सके और ग्रामीणों को ग्राम सचिवालयों में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि एक लेखपाल के पास कई पंचायतें होने से सचिवालय में बैठने में समस्या आ रही थी। इसके लिए एक रोस्टर जारी किया गया है। इसमें किस दिन किस सचिवालय में बैठना है, इसका निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें