औरैया। रविवार को आई सैंपल की रिपोर्ट में एरवाकटरा का चकबंदी लेखपाल कोरोना पॉजिटिव मिला। एक की रिपोर्ट निगेटिव आई, उसे घर भेजने की कार्रवाई जा रही है। जिले में अभी तक 122 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं, इनमें से 107 स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 13 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को इटावा निवासी 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यह ऐरवाकटरा स्थित चकबंदी कार्यालय में लेखपाल है। पॉजिटिव मिला चकबंदी लेखपाल इटावा से रोजाना यहां कार्यालय आता था। 10 जुलाई को इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, आज इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीज ऋषभ पुत्र श्रीराम निवासी आर्यनगर नारायनपुर की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उसे घर भेजा जा रहा है। उधर, नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि रविवार को 305 सैंपल जांच के लिए सैफई भेजे गए। अब 972 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। अब तक जिले में 8,426 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है।