फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक की मांग

Wed, 19 Aug 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। जन जागरण समिति ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को 96वां ज्ञापन सौंपा। इसमें एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में फर्जी मुकदमों की जांच और सरकारी धनराशि की वसूली की मांग की गई।
विज्ञापन

समिति संयोजक महेश पांडेय ने बताया कि संशोधन न होने तक हर महीने ज्ञापन दिया जाएगा। समिति ने प्रधानमंत्री को भी 46वां ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में प्रेम विवाह के लिए न्यूनतम उम्र 25 वर्ष करने की मांग है। प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की अनिवार्य सहमति का प्रावधान करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर प्रवीण पालीवाल, श्याम मनोहर, सुरेश चंद्र, सतीश चंद्र द्विवेदी व वीर नारायण पाल उपस्थित थे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें