किसानों के लिए कांग्रेस अब सड़कों पर उतरेगी। भूमि अधिग्रहण बिल से लेकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। यह बात ब्लाक स्तरीय बैठक में कांग्रेसियों ने कही।
भाग्यनगर ब्लाक मुख्यालय पर बैठक में ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम खां ने कहा कि वह सभी प्राकृतिक मार से बर्बाद हुए किसानों को मुआवजा दिलाने को आंदोलन करेंगे। भूमि अधिग्रहण बिल की होली जलाने के लिए कांग्रेसियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12 मई को केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ वह आंदोलन करेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि प्राकृ तिक आपदा से ग्रस्त किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया है, जिससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
बैठक में पर्यवेक्षक मनोज चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश अवस्थी, चंद्रशेखर अग्निहोत्री, कुदरत उल्ला खां, कृपाशंकर शुक्ला, प्रमोद अवस्थी, अरविंद तिवारी, रेशमा बेगम, ह्रदेश पांडेय, बांकेलाल, हरगोविंद शुक्ला, एहसान मोहम्मद आदि मौजूद रहे।