फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के तहत चला टीकाकरण अभियान

Fri, 08 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से छुटकारा दिलाने को अभियान की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन




गुरुवार को नगर पंचायत फफूंद का मोहल्ला सैय्यद बाड़ा में प्राथमिक विद्यालय फफूंद प्रथम बूथ पर तैनात एएनएम गुड्डी देवी ने टीकाकरण अभियान चलाया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दिबियापुर डा. विमल कुमार ने केंद्र का निरीक्षण किया।


नगर पंचायत फफूंद अध्यक्ष हाशमी बेगम के प्रतिनिधि मोहम्मद इजहार अहमद मेव ने मासूम को दवा पिलाकर टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सुबोध कुमार ने कहा कि हमें अपने मासूम बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सात जानलेवा बीमारियों के बचाव कराना है।
विज्ञापन



इस मौके पर पर्यवेक्षक कुमार गौरव, रामपाल सिंह कुशवाहा, हिमांशु, बलवीर सिंह, कुंवर मानवेंद्र सिंह पोरवाल, गुड्डी देवी, आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे।



पूर्व चेयरमैन में पिलाई खुराक- अजीतमल (औरैया)। मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत कस्बे के अशोक नगर बाबरपुर में पूर्व चेयरमैन डा. रामदर्शन कठेरिया ने ड्राप पिलाकर अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन



सीएचसी अजीतमल के अध्यक्ष डा. अवनीश कुमार ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण से डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, टीवी, खसरा, हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों से बचाता है। इसमें बच्चों व गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें