फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी पर इटावा में सम्मेलन

Mon, 17 Jul 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जीएसटी के नियमोें को सरलीकरण की मांग पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद 23 जुलाई को इटावा में महाकुंभ व प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए परिषद के पदाधिकारियों ने संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पोरवाल धर्मशाला में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि इटावा में आयोजित होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में अधिक से अधिक लोग पहुंचे। कहा कि 16 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद वैश्य समाज का पिछलग्गू होना चिंतनीय है।

उन्होंने जीएसटी की खामियां गिनाते हुए कहा कि इंस्पेक्टर राज के चलते व्यापारियों का उत्पीड़न होता रहेगा। परिषद के राष्ट्रीय युवा प्रभारी डा. मनोज पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैश्य समाज के कुछ उपवर्गों का आरक्षण, वैश्य समाज के उत्थान तथा समाज के कार्य करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। नगर अध्यक्ष आनंद नाथ गुप्ता ने शहर के वैश्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इसमें प्रमुख रूप से हरीनारायन अग्रवाल, शशी गुप्ता, शिक्षक मोहित गुप्ता, अंकित गुप्ता, ओम जी पोरवाल, कन्हैया गुप्ता, केएन गुप्ता, अवध नारायन, लाल जी अग्रवाल, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें