फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला सफाई में जेसीबी से तोड़ दी पुलिया

Sun, 16 Jul 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
पुलिया पर रखे तख्ते से चलकर खतरा मोल लेते हुए स्कूल पढ़ने जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सहार कस्बे के गांव ढिकियापुर डेरा जोगी बस्ती के बीचों बीच निकले बरसाती नाले की पिछले दिनों जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई। अनदेखी के चलते नाले पर बरसों पुरानी बनी पक्की पुलिया तोड़ दिए जाने के बाद आज तक बनवाया नहीं गया।
विज्ञापन



ढिकियापुर स्थित डेरा जोगी बस्ती से गुजरे बरसाती नाले की पुलिया तोड़ दिए जाने से आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आसपास क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों को ढिकियापुर डेरा जोगी के पास बने नाले के ऊपर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो बल्लियों पर रखे लकड़ी के तख्तों से होकर गुजरना पड़ता है।

लकड़ी के तख्तों से होकर गुजरने में बच्चों को नाले में गिरने का भय रहता है। समस्या के निदान को डेरा के हाकिम नाथ, गीतम, सूरज नाथ, रोशन नाथ, चिरौंजी नाथ, श्याम सुंदर, ललन, रानी देवी, कमला, मयंक,  आदि ने सिंचाई विभाग के साथ-साथ प्रधान व जिले के आला आधिकारियों से गुहार लगाते हुए नाले की पुलिया को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें