फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जेसीबी पहुंची, उठने लगा सड़कों का कूड़ा

विज्ञापन
सड़क पर फैले कूड़े को उठाती जेसीबी। - फोटो : सड़क पर फैले कूड़े को उठाती जेसीबी।
विज्ञापन
औरैया। देर से ही सही मगर सरकारी मशीनरी दुरुस्त आई। गुरुवार को पालिका की सफाई विभाग की टीम जेसीबी के साथ आवास विकास कालोनी पहुंची और वहां सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेरों को समेटने में जुट गई। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। आवास विकास कालोनी की बदहाल समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रकाशन के बाद पालिका सक्रिय हुई थी।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कालोनी में सड़क पर फैली गंदगी, चोक नालियां व सीवरेज से बदहाल पार्कों पर फोकस करते हुए ‘नाम का शहर, सुविधाएं गांव से बद्तर’ शीर्षक से बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सरकारी महकमा सक्रिय हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सफाई निरीक्षकों को आवास विकास कालोनी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व चोक नालों को ठीक करने के निर्देश दिए।
इस पर नगर पालिका की सफाई टीम जेसीबी के साथ कालोनी पहुंची। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को उठाया। सफाई अभियान शाम तक चलता रहा। पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि शहर के सभी मोहल्लों की सफाई व्यवस्था चकाचक रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियमित सफाई के बाद निकलने वाले कूड़े को उठाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें