फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परिषदीय स्कूलों की सुधरेगी दशा, 103.49 लाख रुपये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए शासन स्तर से जिले के 1252 परिषदीय स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट का निर्धारण कर दिया है। स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए 424 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। पहली किस्त के तौर पर 103.49 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह धनराशि स्कूलों की प्रबंध समितियों को देते हुए 30 नवंबर तक काम कराने का समय भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना व बजट 2024-25 के संबंध में जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों को छात्र नामांकन के आधार पर पांच श्रेणियों में बांटते हुए कंपोजिट ग्रांट की स्वीकृति शासन स्तर से की गई है। कुल कंपोजिट ग्रांट के सापेक्ष 25 फीसदी की लिमिट जारी करते हुए 103.49 लाख रुपये से जरूरी काम कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मद से स्कूल के भवनों की रंगाई-पुताई, टाट-फट्टी, शिक्षण सामग्री समेत अन्य जरूरत के काम कराए जाएंगे। जिला स्तर से स्कूलों के सापेक्ष धनराशि प्रबंध समिति के खातों में भेजते हुए तेजी से काम कराए जाएंगे। वहीं 30 नवंबर तक कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का उपभोग कर अनिवार्य तौर पर प्रेरणा पोर्टल व प्रबंध पोर्टल पर भौतिक व वित्तीय प्रगति अपलोड करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


शासन स्तर से कंपोजिट ग्रांट का निर्धारण कर दिया गया है। पहले चरण की 25 फीसदी ग्रांट जारी हुई है। जिसका नियमानुसार स्कूलों के लिए आवंटित कराते हुए जरूरी कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन

संजीव कुमार, बीएसए
-
स्कूलों की संख्या छात्र संख्या निर्धारित की गई धनराशि
116 (1-30) 29 लाख
733 (30-100) 183.25 लाख
362 (100-250) 181 लाख
41 (250-1000) 30.75 लाख
-
कुल परिषदीय स्कूल-1252
निर्धारित की गई कंपोजिट ग्रांट-424 लाख
पहली किस्त के तौर पर जारी हुई धनराशि- 103.49 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें