आवास विकास पार्क में बैठक करते समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : आवास विकास पार्क में बैठक करते समिति के पदाधिकारी।
औरैया। आवास विकास के हालात बदतर होने से आवास विकास जन कल्याण समिति में आक्रोश है। समिति ने बैठक कर इसके लिए संघर्ष करने का एलान किया है। एक सप्ताह तक समस्या की सुनवाई न होने पर डीएम से शिकायत करेंगे।
समिति के अध्यक्ष डॉ. एसएस सिंह परिहार की अध्यक्षता में रविवार को आवास विकास पार्क में बैठक हुई। इसमें सड़कों व गलियों में जलभराव, नाला व सीवर चोक होने पर नाराजगी जताई गई। अध्यक्ष ने कहा कि हालात इतने बदतर हैं कि अब उन्हें यहां मकान बनवाकर पछताना पड़ रहा है।
नगर पालिका से शिकायत करो तो वह मामला आवास विकास का बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। आवास विकास के अफसर फोन नहीं उठाते हैं। दफ्तर में भी ताला पड़ा रहता है।
बताया कि इससे उन लोगों की सोसायटी की हालत मलिन बस्ती जैसी हो गई है। इसके खिलाफ समिति आवास विकास के खिलाफ संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा।
बैठक में भाजपा नेता दिनेश मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी, देवमुनि पोरवाल, अश्वनी पोरवाल, नवीन पोरवाल, राजनारायण मिश्रा, अनुराग अग्रवाल, कुलदीप यादव, अवध नरेश शुक्ला व निशांत विश्नोई, हरीओम वर्मा, रामप्रताप सिंह सेंगर व मुकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।