फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फर्जी विरासत दर्ज कराने के आरोप में डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। तहसील बिधूना में फर्जी विरासत दर्ज कराने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत धरमंगदपुर के पूर्व प्रधान संजय सिंह सेंगर ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र गांव रायपुर कैथावा निवासी संजय सिंह ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके पिता स्व. धीरेंद्र सिंह के नाम 0.348 हेक्टेयर भूमि मौजा कैथावा में रिकॉड में दर्ज थी। पिता के निधन के बाद उनके, उनके भाई व मां के नाम विरासत दर्ज नहीं हुई थी। इसी का लाभ उठाते हुए कैथवा की एक महिला ने लेखपाल से मिलीभगत कर विरासत दर्ज करा ली। उसके पिता का नाम भी धीरेन्द्र सिंह था। आरोप है कि विरासत दर्ज होने के अगले ही दिन उक्त भूमि कैथावा के ही एक व्यक्ति को बेच दी गई। पीड़ित ने इसे सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें