फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से राहगीर हुए परेशान

Sun, 20 Sep 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -37- क्राॅसिंग खुलने के बाद निकलते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित 13 बी रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को लगातार ट्रेनों के आवागमन के चलते फाटक करीब 23 मिनट तक बंद रहा। फाटक बंद रहने से बिधूना-फफूंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


गेटमैन ने दोपहर लगभग 4 बजकर 55 मिनट पर फाटक को बंद किया था। इस दौरान एक के बाद एक कई ट्रेनें गुजरने के कारण फाटक लंबे समय तक बंद रहा। करीब 23 मिनट बाद शाम 5 बजकर 18 मिनट पर फाटक खोला गया, तब जाकर जाम खुल सका और यातायात सामान्य हो पाया। फाटक बंद रहने के दौरान दोनों तरफ दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जाम के कारण कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। गर्मी और उमस के बीच वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि व्यस्त रूट होने के कारण अक्सर यहां जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें