फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 6.96 लाख से बना सामुदायिक शौचालय शोपीस

Thu, 12 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19-ललऊपुर्वा में बना सामुदायिक शौचालय।
विज्ञापन
सहार। ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत शाहबाजपुर के मजरा ललऊ पुर्वा में वर्ष 2021-22 में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित सामुदायिक शौचालय बदहाली पड़ा है।
विज्ञापन

लगभग 6.96 लाख रुपये की लागत से तैयार इस शौचालय का उद्देश्य गांव के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना था, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।
ग्रामीणों के अनुसार शौचालय लंबे समय से उपयोग में नहीं आ रहा है। भवन के अंदर गंदगी फैली हुई है, दरवाजे टूट चुके हैं और पानी की टोटियां भी गायब हैं। सबमर्सिबल पंप की लाइन कटी पड़ी है, जिसके कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। पानी न होने से शौचालय का उपयोग संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्यारे लाल और सचिव राजीव कुमार ने बताया कि सबमर्सिबल की लाइन कटी होने और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण यह उपयोग में नहीं है। कहा कि संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर जल्द ही मरम्मत कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें