फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिल्ट सफाई व अनाज खरीद में अनियमितता की जांच के लिए कमेटी गठित

Thu, 18 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-25 - किसानों की समस्याएं सुनते अधिकारी। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की ओर से खेती किसानी को लेकर कई समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

वहीं डीएम ने सिल्ट सफाई व अनाज खरीद में हो रही अनियमितता का संज्ञान लेते हुए अफसरों की टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए।
किसान दिवस के मौके पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए अधिकारी त्वरित स्थाई समाधान कराएं। डीएम ने जनपद में फसलों की सिंचाई के उद्देश्य से अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि नहरों व रजबहों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करते हुए टेल तक पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर टेल तक पानी पहुंचाया जाए। इसकी डिजिटल डायरी उपलब्ध कराई जाए।
डीएम ने नहरों की सिल्ट सफाई में अनियमितता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सिल्ट सफाई की जांच के लिए कमेटी गठित करते हुए कमेटी को निर्देश दिए। कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कर आख्या उपलब्ध कराई जाए। इससे आख्या के आधार पर कार्य में अनियमितता बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने मूंग व बाजरा खरीद में अनियमितता की शिकायत पर सीडीओ व एडीएम की टीम बनाकर जांच किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर जांच की आख्या उपलब्ध कराई जाए।
अन्ना गोवंशों से फसल नष्ट होने की शिकायत पर डीएम ने सीवीओ को निर्देश दिए कि 15 दिन विशेष अभियान चलाकर अन्ना मवेशियों को गोशाला भिजवाया जाए। उन्होंने बताया कि अन्ना गोवंशों को पकड़ने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

इसका नंबर 8445561780 है, इस पर किसान सूचना दे सकते हैं। बैठक में सीडीओ संत कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चंद्र मौर्य, एडीएम न्यायिक नीरज प्रसाद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें