फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अमृत सरोवर में नहाते समय कंबाइन चालक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। क्षेत्र के गांव नगला खगा स्थित अमृत सरोवर में नहाने के दौरान कंपाइन चालक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला और सीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी सीओ बिधूना अस्पताल पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन


बुलंदशहर के उमरारी थाना डीवाई गांव उमरारी निवासी जितेंद्र (20) पुत्र विजय सिंह अपने साथियों के साथ कंबाइन मशीन लेकर धान की फसल कटाई करने गांव खगा में आया हुआ था। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे वह साथियों को बताकर पास बने अमृत सरोवर में नहाने चला गया। ग्रामीणों ने जितेंद्र को वहां नहाने से रोका, लेकिन वह तालाब में उतर गया।
इसी दौरान उसे डूबते देख ग्रामीणों और उसके साथियों ने किसी तरह बाहर निकाला और सीएचसी अछल्दा लेकर आए। यहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर सीओ बिधूना भरत पासवान टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि कंबाइन मशीन के चालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें