फोटो-08एयूआरपी-26- पुलिस हिरासत में पकड़े गए चोर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर । कांशीराम कालोनी में 15 दिन पहले हुई चोरी का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात भी बरामद हुए हैं।
दिबियापुर थाने में सीओ सुरेंद्र नाथ यादव और दिबियापुर थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि गुरुवार रात दरोगा प्रमोद कुमार सागर व दरोगा कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ रात में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चोरी का सामान बेचने की फिराक में खड़े दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम कांशीराम कालोनी दिबियापुर निवासी अब्दुल बदूद व महावीर कुमार बताया। दोनों आरोपियों के पास चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं।
आरोपियों ने बताया कि 25 मार्च की रात कांशीराम कालोनी दिबियापुर में सुमन पत्नी रामबाबू के घर से कांशीराम कालोनी के ही अंशू, कल्लू हसीना के साथ मिलकर मिलकर चोरी की थी। आपस में चोरी का सामान बांट लिया। इसके बाद वह सामान बेचने की फिराक में थे।
सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि मामले में फरार अंशू व कल्लू हसीना को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों सुमन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें उसने व बेटी नंदिनी ने घर से चोरी कर भागते हुए छह लोगों देखा था। शुक्रवार दोपहर बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।