फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कुछ लोगों विकास रास नहीं आ रहा-मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना/अजीतमल। पहले चरण के मतदान से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा व बसपा सरकारों पर तरकश से कई तीर छोड़े। विरोधियों पर चुटकी लेते हुए कहा योगी ने कहा कि आचार संहिता लागू होने से पहले प्रदेश की सभी जेसीबी व बुलडोजर सही करवाने के लिए कहा था। क्योंकि 10 मार्च के बाद ‘गर्मी वालों’ को सही करना है।
विज्ञापन

बिधूना विधानसभा क्षेत्र के तहसील मैदान और अजीतमल के जनता महाविद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा में योगी ने भाजपा सरकार में सूबे की कानून-व्यवस्था दुरुस्त होने का हवाला दिया। कहा कि पूर्व की सरकारों में गुंडागर्दी होती थी। अराजकता उफान पर थी। महीनों कर्फ्यू रहने से लोग त्रस्त थे, लेकिन 2017 के बाद सब बदला और आगे भी बदलेगा।
रविवार को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बिधूना से रिया शाक्य, औरैया सदर से गुड़िया कठेरिया व दिबियापुर से लाखन सिंह राजपूत के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे योगी ने कहा कि कुछ लोगों को विकास औक बहन-बेटियों की सुरक्षा पच नहीं रही है। ऐसे लोग इधर-उधर की बातें कर लोगों को बरगलाने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। इनके पास विकास के नाम पर गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। इन्हें पता है कि जनता सब-कुछ जान चुकी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें प्रदेश में शोषण व अराजकता के बूते राज करती थीं। 2017 से पहले की सरकारों ने किसी जरूरतमंद को मकान दिए नहीं। जबकि डबल इंजन की सरकार ने दो करोड़ 61 लाख इज्जतघर, एक करोड़ 47 लाख बिजली कनेक्शन, एक लाख 56 हजार गैस कनेक्शन, 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन उपलब्ध कराया।
सपा व बसपा पर तंज कसा, बोले इससे पूर्व विकास का पैसा सपा के गुर्गे व चाचा खा जाते थे और उससे पहले बसपा शासन में बहनजी का हाथी खा जाता था। योगी ने कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, यदि कोई बहन-बेटी, दंगा-फंसाद या व्यापारी को छेड़ने का काम करेगा तो उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेंगे कि उनकी कई पीढ़ियां दंगा करने के लिए सोचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें