फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएम आज औरैया समेत चार जिलों में करेंगे मक्का की फसलों का हवाई सर्वे

Sat, 07 Jun 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते कृषि मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष व डीएम-एसपी । - फोटो : कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते कृषि मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष व डीएम-एसपी ।
विज्ञापन
औरैया/अजीतमल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को विकसित कृषि अभियान के तहत औरैया समेत चार जिलों में मक्का की फसलों का हवाई सर्वे करेंगे। इसमें कानपुर, औरैया, कन्नौज व हरदोई जनपद शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सीएम अजीतमल में जनता महाविद्यालय के परिसर में आयोजित सभा के जरिए किसानों से संवाद करेंगे। उनके दौरे को लेकर शनिवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भाजपा जिलाध्यक्ष व डीएम-एसपी के साथ सभास्थल व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।
शनिवार को बकरीद का पर्व था। इससे डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों पर नमाज की सुरक्षा व्यवस्था परखने में लगे थे। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का अजीतमल में संभावित कार्यक्रम आ गया।
विज्ञापन

ऐसे में डीएम और एसपी अजीतमल के जनता महाविद्यालय पहुंच गए। उनके संग भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया समेत अन्य भाजपाई भी थे। इन्हीं तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी अपने काफिले के साथ अजीतमल पहुंच गए। उन्होंने यहां पर सीएम के जनसभा स्थल व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं परखीं।
इस दौरान उन्होंने डीएम और एसपी से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि पूरे देश में विकसित कृषि अभियान 2025 के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को औरैया में भी कृषि संबंधी कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी कानपुर, औरैया, कन्नौज व हरदोई जनपदों का हवाई सर्वेक्षण कर मक्का की फसलों की हकीकत जानेंगे। इसके बाद अजीतमल के जनता महाविद्यालय में जनसभा के जरिए किसानों से संवाद करेंगे। साथ ही किसानों को कृषि से आय दोगुनी करने की सलाह भी देंगे।

मुलायम सिंह स्टेडियम में बना सीएम का हेलीपैड
अजीतमल। सीएम का उड़नखटोला जनता इंटर कॉलेज के मुलायम सिंह स्टेडियम में उतरेगा। इसके लिए वहां पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने हेलीपैड बनवाया है। इसके अलावा आसपास टूटी सड़कें एवं विद्यालय के फर्श आदि भी चकाचक करने की कवायद की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुताबिक सीएम स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद यहां से कार के जरिए जनता महाविद्यालय में सभा स्थल पर पहुंचेंगे। उधर, जनसभा की सफाई के लिए अजीतमल बाबरपुर, अटसू समेत आसपास जिले की नगर व ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारी लगाए गए। सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर हटवाए गए। (संवाद)

अफसरों व पार्टी नेताओं ने की बैठक
अजीतमल। निरीक्षण के बाद कृषि मंत्री शाही ने जनता महाविद्यालय के सभागार में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों के संग बैठक की।
बैठक में उन्होंने सीएम योगी की जनसभा के मद्देनजर तैयारियों एवं सुरक्षा के व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ संत कुमार, एएसपी आलोक मिश्रा, एडीएम एमपी सिंह, कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र तोमर, उपकृषि निदेशक शैलेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। बाद में कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की और सभा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, अवधेश भदौरिया, अवनीश त्रिपाठी, यशवीर सिंह, शिखरवार, पिंकी सिंह, रामअनुग्रह सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
फिर टूटेगी जनता महाविद्यालय की दीवार

अजीतमल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनता महाविद्यालय में प्रस्तावित किसान जनसभा को लेकर महाविद्यालय की दीवार एक फिर तोड़ी जाएगी। इससे सीएम आसानी से जनता महाविद्यालय में बनाए गए जनसभा स्थल तक पहुंच सकेंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के दो कार्यक्रम जनता महाविद्यालय परिसर में हो चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यह दीवार पहले भी तोड़ी जा चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें